Advertisement

एसएसटी और एफएसटी के दलों को दिया गया प्रशिक्षण

एसएसटी और एफएसटी के दलों को दिया गया प्रशिक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 को लेकर प्रशिक्षण का दौर जारी हैं। आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में स्टेटिकल सर्विलांस टीम (एसएसटी) और फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) का प्रशिक्षण दिया। अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनराज मरकाम ने दोनों दल के सदस्यों को बारिकियां बतायी। अपर कलेक्टर ने कहा कि एफएसटी और एससटी की टीम के साथ वीडियोंग्राफर की टीम भी होगी, टीमों द्वारा की कार्रवाई की वीडियोग्राफी करेंगी। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर भी मौजूद थी।
अपर कलेक्टर मार्कण्डेय ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एफएसटी और एससटी की टीम मय वीडियोंग्राफर के साथ चयनित स्पाट, के साथ अन्य स्थानों पर भ्रमणशील रहे। प्रत्येक दिन शाम को दिन में की गयी कार्रवाई की सूची बनाकर उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने दलों के प्रभारियों एवं कर्मचारियेां को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में बताया। संबंधित मास्टर टेनर कमलेश वर्मा और कमलेश दुबे ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया कि आदर्श आचरण संकिहता के उल्लंघन, अवैध रूप से धनराशि व्यय करने, मतदाताओं को प्रलोभवन देने के लिए अनुसूचित साधनों के उपयोग आदि से जुड़ी शिकायतें मिलेगी। इसका किस तरह से कार्रवाई की जाए उसकी पूरी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्यवाही करने के लिए विभिन्न अधिनियमों के तहत प्रावधान किया गया है। उसके अनुरूप कार्रवाई दल द्वारा की जाये। प्रत्येक शिकायत पर 24 घंटे की समय सीमा में प्रतिवेदन देना आवश्यक रहता है। उन्होंने दल के सदस्यों की जिज्ञासा का समाधान किया। विगत 26 सितंबर को जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण (एमसीएमसी) के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें मीडिया में प्रकाशित होने वाले समाचार/विज्ञापन/तथ्यों की जांच कैसी की जाये बताया गया। वही प्रिन्ट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया आदि इकाई में प्रकाशित समाचार, पेड न्यूज आदि कई सतत निगरानी के संबंध में जानकारी दी गयी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47