Advertisement

11 माह के बेटे को घर में बंद कर 4 दिन तक दोस्तों संग दारू पार्टी करती रही मां, लौटी तो सब खत्म था

रूस में एक महिला की चौंका देने वाली लापरवाही सामने आई है। एक मां अपने 11 महीने के बेटे को घर अकेला छोड़कर दोस्तों के साथ शराब पीने चली गई। 4 दिन बाद जब लौटी तो बेटे की मौत हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल की ओल्गा बजरोवा ने जब बेटे को कमरे में बंद किया तो उस वक्त उसकी 3 साल की बेटी भी वहीं पर थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने गई थी। वो भी एक या दो दिन नहीं बल्कि पूरे चार दिन। एक तरफ मां शराब पीती रही वहीं उसका 11 महीने का मासून भूख से दम तोड़ दिया। पार्टी से वापस लौटने पर महिला ने देखा कि उसका बेटा भूख से दम तोड़ चुका है। घटना रूस के ज्लाटाउस्ट की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

11 महीने के मृत भाई के बगल में 3 साल की बेटी भी थी। उसकी भी हालत खराब थी। वह बहुत डरी हुई और कमजोर हो चुकी थी। कोर्ट ने बजरोवा को नाबालिग की हत्या का दोषी पाया। इसके अलावा अपनी बेटी को खतरे में छोड़कर जाने का भी आरोप लगा। कोर्ट ने कहा कि बजरोवा ने मां के कर्तव्यों को पूरा नहीं किया।

बजारोवा ने भी शराब पीने के दौरान अपने बच्चों का ध्यान नहीं रखने को लेकर कोर्ट में पश्चाताप किया। उसने कहा कि उसे अपने बच्चों को छोड़ने का पछतावा है। उसका इरादा बच्चों को मारना नहीं था।

कोर्ट ने बजरोवा को 14 साल के लिए जेल भेज दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का जन्म उसके पहले पति से हुआ था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने अंकल से बच्चों की देखभाल करने के लिए कहा था, लेकिन अंकर के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया।

चीफ प्रॉसिक्यूटर व्लादिमीर किस्लित्सिन ने कहा, मां अपनी तीन साल की बेटी को एक खाली फ्रिज के साथ छोड़ गई थी। अपार्टमेंट में कोई बेबी फूड भी नहीं था। 11 महीने का छोटा बेटा भूख से मर गया। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, बजारोवा पर 7 जून को नाबालिग की हत्या का आरोप लगाया गया था। घटना के वक्त महिला के पति लियोनिद बाजरोव जेल में था।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47