छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

अनिता बनीं आल्हा छंद शतकवीर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलम की सुगंध पर प्रतिवर्ष शतकवीर सृजन होता रहता है जिसमें पच्चीस दिवस में सौ आल्हा सृजन कर नगर की साहित्यकार अनिता मंदिलवार सपना उल्लाला छंद शतकवीर बनी और उन्हें मंच द्वारा उल्लाला शतकवीर सम्मान से सम्मानित किया गया । इसका श्रेय आदरणीय गुरूदेव संजय कौशिक विज्ञात जी और मंच के समीक्षकों को दिया ।
अनिता मंदिलवार सपना की इसके पहले लगभग दो सौ पचास साझा संग्रह और दस एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । साहित्यिक योगदान के लिए इन्हें पहले भी बहुत बार सम्मानित किया गया है । इसके पहले लगभग पाँच सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं । वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़ में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।
वह सम्मानित करने के लिए संस्थान को ह्रदय से आभार व्यक्त करती है । साहित्यिक संस्थानों में कलम की सुगंध छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष, प्रमुख संचालक कलम की सुगंध छंदशाला राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ की प्रांताउपाध्यक्ष, व्यंग्यम साहित्यिक समिति की अध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच सरगुजा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था शब्दाक्षर की सरगुजा जिलाध्यक्ष, स्वदेश संस्थान की सरगुजा प्रभारी,यूथ वर्ल्ड की राष्ट्रीय इकाई की सदस्य, हिन्दी साहित्य भारती सरगुजा की संयुक्त मंत्री, आगमन साहित्यिक संस्था की प्रदेश सांस्कृतिक सचिव के पद के साथ सौ से अधिक साहित्यिक संस्थानों में साहित्यिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!