छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: साल्हेवारा उप तहसील में नायब तहसीलदार पदस्थ

रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: साल्हेवारा उप तहसील में नायब तहसीलदार पदस्थ

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

रायपुर, 08 जनवरी 2022 राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा में अब राजस्व संबंधी काम-काज के लिए वहां के नागरिकों को तहसील मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साल्हेवारा उप तहसील में नायब तहसीलदार की पदस्थापना कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने हाल में ही गंडई प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर साल्हेवारा उप तहसील में नायब तहसीलदार पदस्थ करने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए गंडई-छुईखदान के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा नायब तहसीलदार की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। नायब तहसीलदार श्री अमरदीप अंचल को साल्हेवारा उप तहसील में सप्ताह में तीन दिन उपस्थित होकर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: छुईखदान नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!