छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

5.50 करोड़ से ज्यादा अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी

5.50 करोड़ से ज्यादा अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी की जा रही है। अब तक 5 करोड़ 57 लाख 18 हजार 352 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। बताया गया है कि निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है,

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही लगभग 62 लाख रुपए की 1,838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं भी बरामद की गई है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने 2 करोड़ 3 लाख 563 रूपए की अन्य साम्रगियां जब्त की है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!