छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

प्रदेश में पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्र

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्र

छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,

भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

3895

पहले चरण के लिए अब तक 60 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 87 नामांकन पत्र

रायपुर 18 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन 64 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने 87 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
आज पंडरिया और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6-6, कांकेर और दंतेवाड़ा में 5-5, कवर्धा,डोंगरगांव और अंतागढ़ में 4-4,खैरागढ़ ,मोहला-मानपुर ,केशकाल, बस्तर, बीजापुर और कोंटा में 3-3 जबकि डोंगरगढ़ ,राजनांदगांव, खुज्जी, कोंडागांव, नारायणपुर और चित्रकोट में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर , कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,
भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!