छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 7 सेल्समैन बर्खास्त, सभी को किया गया ब्लैक लिस्टेड

रायपुर। जिला रायपुर की आबकारी टीम ने अवैध शराब विक्रय के खिलाफ छापामार कार्रवाई की, वहीं शासन द्वारा संचालित शराब दुकानों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अनेक कर्मचारी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचते हुए पकड़े गए। इन कर्मियों को विभाग ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिला आबकारी अधिकारी ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि शासकीय मदिरा दुकानों में अधिक दर पर शराब बेचे जाने के 3 प्रकरण दर्ज किये गए और 7 सेल्समैन पर कार्यवाही की गई। इन सेल्समैन को बर्खास्त करने के बाद ब्लैक लिस्टेड करते हुए आबकारी विभाग की किसी भी दुकान में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही इनका प्रकरण CJM न्यायलय में पेश किया जायेगा। बता दें कि आबकारी अधिनियम की धारा 39 (ग) के तहत 3 माह तक के कारावास और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान होता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!