Advertisement

बघेल सरकार का ढाई साल पूर्ण होने पर भी लोगों के वादों पर खरा न उतरने से बौखलाए भाजपाई

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवनंदनपुर के मंडल अध्यक्ष देवधान राम बिनझिया के मार्गदर्शन में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरा होने के बाद भी कांग्रेस सरकार के द्वारा जनता के साथ किए गए धोखा धड़ी एवं वादाखिलाफी के खिलाफ आज शक्ति केंद्र के ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में कार्यक्रम आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बघेल सरकार के कार्यों की जमकर खिलाफत की। आज के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं कोपरेटिव बैंक के डिरेक्टर अजय गोयल , अंतोदेय प्रदेश संयोजक विजयराज अग्रवाल , सह प्रभारी दीपेन्द्र सिंह चौहान , आर्थिक प्रकोसठ जिला संयोजक अशोक अग्रवाल ,मंडल महामंत्री संदीप सरकार, सीति कांत सवाई कार्यक्रम के मंडल संयोजक मनी बग्गा ,मंडल कोषाध्यक्ष कृष्णा गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेताओ ने कांग्रेस सरकार के ढाई साल के विफलता एवं जनता के साथ किए गए धोखाधड़ी वादाखिलाफी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कांग्रेस सरकार के द्वारा हर युवाओं को रोजगार 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, संपत्ति कर हाफ होने का वादा किया था, पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था किसानों का ऋण माफ का वादा किया था, महिला स्व सहायता समूह का कर्ज माफ करने का वादा किया था, बुर्जुगों को 15 00 रुपए पेंशन देने का वादा किया था, एक भी घोषणापत्र पूरा नहीं किया । ग्रामीणों से भी उनका राय पूछा गया सभी ग्रामीण भी कांग्रेस सरकार की विफलता को भाजपा नेताओं के समक्ष रखें। कार्यक्रम का मंच संचालक मंडल महामंत्री संदीप सरकार एवं आभार सितिकांत सवाई ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के संयोजक मनी बग्गा व सह संयोजक श्यामू साहू ,अमरलाल साहू, मित्तल पांडेय ,अविनाश सहवाल , नेपाली, मोंटी अग्रवाल, गोलू बग्गा, बालेश्वर, सनी मिश्रा, बालेश्वर सिंह, कृष्णपाल बिनझिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57