छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सायबर सेल एवं नांदघाट पुलिस ने कोचिये से 120 पौवा शराब किया जप्त

सायबर सेल एवं नांदघाट पुलिस ने कोचिये से 120 पौवा शराब किया जप्त

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 9 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक मोटर सायकल एक्सल में अवैध रूप से धन लाभ अर्जित करने अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम नांदघाट कि ओर आ रहा हैं की सूचना पर थाना नांदघाट एवं सायबर सेल स्टाफ गवाहों के साथ ग्राम खैरा मोड के पास नेशनल हाईवे रोड पहुच कर घेरा बंदी कर सूचना के अधार पर एक व्यक्ति को पकडा गया। जिस पर थाना नांदघाट में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री हेतु परिवहन करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी शरद बंजारे पिता सुखउ बंजारे उम्र 52 साल साकिन सेमरिया थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन कीमती 800 रूपये, 10 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 1200 रूपये एवं 100 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 11000 रूपये, कुल जुमला 120 पौवा देशी प्लेन, अंग्रेजी, देशी मसाला शराब किमती 13000 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, प्रताप यादव, गोविंद सिंह, धनंजय सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!