शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के दो व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के दो व्यापारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर। झारखंड राज्य में हुए शराब घोटाले को लेकर झारखंड से रायपुर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जीवन विहार कालोनी में शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के आफिस में दबिश दी।

हालांकि इस दबिश की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि ईडी के अधिकारी दोनों शराब कारोबारियों के आफिस के बाद घरों की भी जांच कर सकते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

झारखंड से आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार दोपहर के समय शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के जीवन विहार कालोनी में जब दबिश दी तो वे नहीं थे। बाद में पहुंचे। झारखंड में हुए आबकारी घोटाले में दोनों कारोबारियों की संलिप्तता मिलने पर ईडी ने यह कार्रवाई की है। दोपहर से देर रात तक ईडी की टीम जांच में जुटी हुई थीबताया जाता है कि झारखंड में शराब घोटाले में जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी को रांची, धनबाद, दुमका, देवघर और गोडडा स्थित 30 ठिकानों में तलाशी के दौरान घोटाले से संंबंधित दस्‍तावेज मिले थे, इसमें रायपुर के उक्‍त दोनों कारोबारियों द्वारा प्रमुख भूमिका अदा करने की जानकारी मिली थी। बतादें कि झारखंड में शराब के आपूर्ति की जिम्‍मेदारी छत्‍तीसगढ़ की एजेंसी कर रही है।