Advertisement

विजय पैकरा कांग्रेस के समर्थन में महान नदी पर पुल बनाने को लेकर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया

विजय पैकरा कांग्रेस के समर्थन में महान नदी पर पुल बनाने को लेकर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बलरामपुर सामरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8 के प्रत्याशी विजय पैकरा कांग्रेस के समर्थन के महान नदी पर पुल बनाने की लंबे समय से मांग हो रही है परसागुडी से चौरा मार्ग पर स्थित महान नदी पर पुल बनाने की घोषणा वर्ष 2007 में रमन सिंह ने की थी पिछली बार चिंतामणि महाराज ने भी इस पर पुल बनाने की घोषणा की थी पर पुल नहीं बन सका है स्थानीय लोगों ने चुनाव बहिष्कार की भी मांग रखी थी क्षेत्र के उपस्थित मतदाताओं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवेदन पर प्रत्याशी विजय पैकरा ने मरकाडांड से महान नदी पार कर पैदल नरसिंहपुर जाकर स्थानीय लोगों से जनसंपर्क किया और कहा कि इस मार्ग पर पुल बनाने की यथासंभव कोशिश की जाएगी।


विभिन्न ग्रामों में आज जनसंपर्क कर लोगों से संपर्क साधा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की ताकि प्रदेश में किसानों की सरकार फिर से स्थापित हो सके और जनहितैषी कार्यों को फिर से आगे बढ़ाया जा सके। विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क कर लोगों को कांग्रेस सरकार की योजनाएं और घोषणाएं के बारे में बताया गया।
किसानों का कर्ज माफ,जातिगत सर्वे कराया जाएगा,20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे, 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष, लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए, सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दिया जाएगा।
सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली, महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ, आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना, राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे, छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ, राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57