विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना

विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

यह प्रचार का नही, विश्वास का रथ है-किरण देव

जनता का सुझाव हमारा दायित्व है

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने बुधवार शाम भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर रवाना किया। एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज 22 एलईडी वाहनों को पूजा के उपरांत रवाना किया इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 बहनों को रवाना कर दिया था आज इस अभियान को भाजपा ने विस्तार करते हुए प्रचार अभियान और तेज कर दिया हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं जनता के बीच हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने जा रही हैं और देश में हम मोदी जी के नेतृत्व में 400 पार जा रहे हैं और तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाना तय हैं। उन्होंने कहा की देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता चुनाव में जुट हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक नरेंद्र मोदी जी का और विष्णुदेव साय जी का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा। इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के शक्ति केंद्र तक गांव गांव तक जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी साथ ही सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की हैं जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा की जनता का सुझाव आवश्यक हैं और हमारा नारा भी हैं सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता हैं।

भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा की सभी 11 की 11 सीटों पर हमारा प्रचार अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा हैं जिसके तहत आज पुनः22 एलईडी वाहनों को उतारा गया हैं। इसके साथ ही प्रचार के हर एक मध्यम से भाजपा जनजन तक पहुंच रही हैं प्रत्येक बूथ में लक्ष्य निर्धारित कर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता विजय संकल्प के साथ जुट चुका हैं भाजपा सभी 11 की 11 लोकसभा सीटो पर भारी मतों से विजई होने जा रही हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ,प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एलईडी वाहन प्रचार अभियान के संयोजक संजुनारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक अमित मैशेरी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुल कोठारी, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।