छत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुर

जल जीवन मिशन : राज्य में 22.99 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

रायपुर : जल जीवन मिशन : राज्य में 22.99 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 22 लाख 99 हजार 008 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 971 स्कूलों, 41 हजार 692 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 290 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 2 लाख 741 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में अग्रणी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन और मिशन संचालक श्री आलोक कटियार द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 62 हजार 809, रायपुर जिले में 1 लाख 31 हजार 342, रायगढ़ जिले में 1 लाख 29 हजार 001, धमतरी जिले में 1 लाख 20 हजार 178, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1 लाख 12 हजार 662, महासमुंद जिले में 1 लाख 12 हजार 221, कवर्धा 1 लाख 6 हजार 410, दुर्ग एक लाख 336, बिलासपुर जिले में 98 हजार 382 और बेमेतरा जिले में 96 हजार 504 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह मुंगेली में 91 हजार 831, बालोद में 91 हजार 698, गरियाबंद 78 हजार 254, जशपुर में 67 हजार 178, सरगुजा जिले के 64 हजार 851, बलरामपुर में 64 हजार 524, बस्तर में 61 हजार 889, कांकेर 61 हजार 739, कोरबा में 61 हजार 011, सूरजपुर में 59 हजार 595, कोरिया में 58 हजार 119, कोण्डागांव में 56 हजार 959, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 28 हजार 090, सुकमा में 23 हजार 856, बीजापुर 22 हजार 707, दंतेवाड़ा में 21 हजार 065 और नारायणपुर जिले में 15 हजार 056 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!