छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

सहायक ग्रेड-2 श्री उपाध्याय के सुसाईड मामले की जांच करेंगे रायपुर के संभाग आयुक्त

सहायक ग्रेड-2 श्री उपाध्याय के सुसाईड मामले की जांच करेंगे रायपुर के संभाग आयुक्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री ने ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मांग पर जांच के निर्देश दिए

रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तहसीलदार कार्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत् श्री प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या मामले की गहन जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी जिम्मेदारी रायपुर के संभाग आयुक्त को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज 8 नवम्बर को उक्ताशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर के संभाग आयुक्त को दिवंगत शासकीय सेवक प्रदीप उपाध्याय सहायक वर्ग-2 द्वारा अपने सुसाईड नोट में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने एवं छवि खराब करने के आरोपों की जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन कार्रवाई की अनुशंसा सहित प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उक्त हृदय विदारक घटना की जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले की गहन जांच कराने और मृतक शासकीय सेवक के पात्र आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र देने की घोषणा की थी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!