Advertisement

एकलव्य आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 जुलाई 2021 को प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे आर नागवंशी ने बताया है कि बालक एकलव्य आवासीय विद्यालय कमलेश्वरपुर मैनपाट में 60 सीट बालक, संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय रिखी उदयपुर में 30-30 सीट बालक एवं बालिका, संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय पेटला सीतापुर में 30-30 सीट बालक एवं बालिका तथा कन्या एकलव्य आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली में 60 सीट बालिका के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया है कि प्रवेश के लिए विद्यार्थी की आयु 1 जुलाई 2021 को 10 से 13 वर्ष के मध्य हो । प्रवेश के समय कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उनका छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57