Advertisement

Ambikapur : जिले में शांति पूर्ण निर्वाचन संपन्न, सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन की हुई संवीक्षा…………

जिले में शांति पूर्ण निर्वाचन संपन्न, सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन की हुई संवीक्षा…………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में 17 नवंबर को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसके पश्चात आज शनिवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में निर्वाचन की संवीक्षा की गई जिसमें राजनीतिक दलों को मतदान की संपूर्ण जानकारी दी गई। संवीक्षा बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान संख्या एवं प्रतिशत, मतदान किए मतदाता, महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर मतदाता वार जानकारी सहित मॉकपोल और वास्तविक मतदान में बदले गए मशीनों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सामान्य प्रेक्षकों ने इस दौरान प्रशासन द्वारा तैयार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के जरिए मतदान की मॉनिटरिंग सिस्टम को सराहा। राजनीतिक दलों ने भी इस दौरान अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने मतदान दिवस पर समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने प्रशासन की तत्परता की सराहना की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के सामान्य प्रेक्षक रूपवंत सिंह, विधानसभा सीतापुर के सामान्य प्रेक्षक पी कोटेश्वर राव एवं विधानसभा लुण्ड्रा के सामान्य प्रेक्षक आईएएस बीसी सतीशा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक, सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन संबंधी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47