Advertisement

3 दिसंबर को कांग्रेस की जीत का पिटारा खुलेगा और चमकेगा किसानों का भविष्य : मंत्री भगत

3 दिसंबर को कांग्रेस की जीत का पिटारा खुलेगा और चमकेगा किसानों का भविष्य : मंत्री भगत

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में पूरे 90 सीटों में मतदान संपन्न हो चुका है. पहले चरण में 20 सीटों में 7 नवंबर को मतदान हुआ. वहीं दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान हुआ.

चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं. इस बीच मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा. साथ ही भाजपा पर निशाना साधा है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मतगणना को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सभी को 3 दिसंबर का इंतजार. जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा, कर्जमाफी होगी. कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आएंगे. भाजपा के कार्यकाल में किसानों को होगा लाभ, इसलिए मंडियों में किसान धान नहीं बेच रहे हैं, भाजपा के इस बयान पर मंत्री अमरजीत ने कहा, इनके बयान में दम नहीं. कर्जमाफी हम कर रहे, किसान इंतजार भाजपा का करेंगे? भाजपा ने पहले भी वादे किए थे जो पूरे नहीं हुए. इनको आरक्षण भी रास नहीं आया. सीधे तौर पर रोक नहीं सकते थे इसलिए राज्यपाल के माध्यम से रोकने की कोशिश की.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47