Advertisement

अब छत्तीसगढ़ी फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे केबिनेट मंत्री भगत…

अब छत्तीसगढ़ी फिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे केबिनेट मंत्री भगत…

बलिदानी राजा गुरु बालकदास में निभा रहे हैं शहीद वीर नारायण सिंह का किरदार

रायपुर । संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ में एक्शन करते हुए नजर आने वाले है। दरअसल सतनाम पंथ के गुरु बालकदास के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म बनाई जा रही है जिसमे अमरजीत भगत शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नजर आऐंगे। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीज़र भी लॉन्च किया गया था जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी सन 1818 से 1860 के बीच अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है। इसमें गुरु बालकदास और वीर नारायण सिंह की दोस्ती और प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में दोनों की भूमिका के किस्से हैं। खास बात यह है कि इसमें संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वीर नारायण सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. जेआर सोनी हैं. डॉ. सोनी के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को इतिहास के कई अनछुए पहलुओं का पता चलेगा। यह स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के लोगों की भूमिका और संगठन शक्ति की कहानी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47