Advertisement

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, कई अहम बिलों पर चर्चा

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, कई अहम बिलों पर चर्चा

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 दिसंबर से होगी, जो 22 दिसंबर तक जारी रहेगा। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इसी के बाद अगले दिन यानी कि 4 तारीख से सत्र शुरू होगा। सत्र शुरु होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी 2 दिसंबर को 11 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित करेंगे। इन बैठकों में कई अहम बिल सदन के सामने आने की संभावना है।

सर्वदलीय बैठक बुलाई गई

इस बार 3 दिसंबर को पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की घोषणा के मद्देनजर संसदीय सत्र से दो दिन पहले सभी दलों के साथ बैठक की जाएगी। तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट भी इस सत्र में लोकसभा में पेश की जाएगी। पैनल द्वारा अनुशंसित बहिष्कार के प्रभावी होने से पहले रिपोर्ट को सदन द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कितने दिन चलेंगी बैठकें

ये बैठकें 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 15 बैठकों के साथ कुल 19 दिनों तक चलेंगी। इन बैठकों में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा की जाएगी। इन बिलों से जुड़ी तीन रिपोर्ट पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी के पास पहुंच चुकी हैं। इसी तरह संसद में लंबित मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े विधेयकों पर भी इन बैठकों में चर्चा होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57