राजधानी में दोस्ती करने से किया मना तो युवती पर चाकू से हमला, कई दिनों से पीछा कर रहा था आरोपित

राजधानी में दोस्ती करने से किया मना तो युवती पर चाकू से हमला, कई दिनों से पीछा कर रहा था आरोपित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारने के बाद आरोपित युवक फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपित कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार युवती शक्ति नगर में होटल चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। होटल में कौशल यादव भी आता था। कुछ दिन बाद से वह युवती को परेशान करने लगा। युवती को दोस्ती करने और उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने इसका विरोध किया, तो धमकाने लगा। युवती ने कुछ माह पहले होटल बंद कर दिया और अपने घर में रहने लगी। दूसरी जगह जाब की तलाश करने लगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे युवती अपना नया बायोडाटा बनवाने अपने घर से च्वाइस सेंटर जा रही थी। इसी दौरान गली में कौशल मिल गया। उसने युवती को रोक लिया और मुझसे बात नहीं करती हो, कहकर धमकाने लगा। युवती ने दोस्ती करने से मना किया तो अपने पास रखे चाकू को निकाला और उसके पेट में घोंप दिया। युवती उससे बचने के लिए चीख-पुकार मचाते, इधर-उधर भागने लगी। चेहरे पर भी चाकू मारा। युवती की चीख पुकार सुनकर लोग वहां जुटने लगे तब तक आरोपित वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।