Advertisement

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता,थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार।

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता,थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे गंभीर अपराधो मे हो रही त्वरित कार्यवाही।
पति पत्नी मे आपसी वाद विवाद होने पर आरोपी पति द्वारा हत्या कारित करना किया गया स्वीकार।

घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त।

प्रार्थी रमेश्वर माझी आत्मज घनश्याम माझी साकिन रजखेता सतीपारा सीतापुर का थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने माता पिता के साथ निवास करता हैं की घटना दिनांक 29/11/23 को प्रार्थी अपने घर के पास मे स्तिथ अटल आवास मे सोने गया हुआ था, अगले दिन 30/11/23 को सुबह घर आकर देखा तो प्रार्थी का पिता घनश्याम माझी टांगी पकड़कर बैठा था एवं प्रार्थी की माँ बुधनी माझी मौक़े पर मृत हालत मे जमीन मे पड़ी हुई थी जो प्रार्थी का पिता घनश्याम माझी अपने पत्नी को टांगी से गंभीर रूप से वार कर हत्या कर दिया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 324/23 धारा 302 भा. द. वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले के आरोपी के विरुद्ध सख्त वैधानिक करवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित अग्रिम कार्यवाही की गई।

दौरान जांच विवेचना अग्रिम कार्यवाही कर आरोपी घनश्याम माझी आत्मज स्व. लक्ष्मी माझी उम्र 45 वर्ष साकिन रजखेता सतीपारा थाना सीतापुर को हिरासत में लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पत्नी के साथ आपसी वाद विवाद होने पर हत्या करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक नोहर साय, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, आरक्षक पंकज देवांगन, जीतेन्द्र सिंह, संजय एक्का शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47