छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक जुनेजा ने नवनिर्माण अंडरब्रिज का किया निरीक्षण, जल्द होगा शुरू…

रायपुर. फाफाडीह में रेलवे वॉल्टियर गेट अंडर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है. पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा ने नवनिर्माण पासिंग अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया. फाफाडीह वॉल्टियर गेट रेलवे फाटक बंद होने से रोजाना दो लाख के करीब आबादी को फाटक पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. अधिकारियों के मुताबिक 24 घंटे के भीतर लगभग 25 बार फाटक बंद होता है

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि, 10 से 15 मिनट फाटक बंद रहने से आधा से 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है. ट्रैफिक क्लियर होने में आधा घंटे से ज्यादा समय लगता है. लोगों को पिछले कई सालों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जिससे अब निजात मिलेगी.

वहीं इससे गुजरने वाले आम जनता के सुरक्षा के मापदंड के अनुरूप ध्यान रखा गया है. पीडब्ल्यूडी मंत्री और स्थानीय विधायक ने गुणवत्ता निरीक्षण किया. विधायक जुनेजा ने कहा कि, जल्द ही ब्रिज का शुभारंभ हो जाएगा, जिससे जनता को बहुत राहत मिलेगी.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!