Advertisement

जिले के 11 आपदा पीड़ितों के परिजनो को 44 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// सरगुजा जिले में विगत वर्ष 2019 में पानी में डुबने से 8 व सांप के काटने के कारण 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपथ खण्ड 6-4 में संशोधित प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को वितरित करने के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के तहसील लुड्रा के ग्राम महोरा निवासी दीपक गिरी की मृत्यु 10 अक्टूबर 2019 को हो गई थी। इसी प्रकार तहसील लखनपुर के ग्राम सलका निवासी बीगनराम की मृत्यु 20 दिसम्बर 2019 को नहर में डुबने से हो गई थी। तहसील लखनपुर के ग्राम लटोरी निवासी वशीर मिर्रे एवं तहसील उदयपुर ग्राम महेशपुर के विजय सिंह की मृत्यु तालाब में डुबने से हुई थी। तहसील लुड्रा के ग्राम बदगरी के आलम साय के मृत्यु बांध में डुबने से हो गई थी। तहसील लखनपुर के ग्राम ढ़ोढाकेशरा के शनिराम की मृत्यु मिर्गी का दौरा पड़ने पर पानी में डुबने से हो गई थी। तहसील अम्बिकापुर मे ग्राम चठिरमा के हुकुमसाय राजवाड़े की मृत्यु पानी में डुबने से हो गई थी। तहसील राजपुर के ग्राम परसागुड़ी निवासी देवंती मरकाम की मृत्यु गागर नदी में डुबने से हो गई थी। इसके अलावा तहसील अम्बिकापुर के ग्राम बधियाचुंआ निवासी सिया, तहसील लुड्रा के ग्राम खुरहनडीह निवासी आदेशराम एवं तहसील लुड्रा के ग्राम बरकोल निवासी बालकृष्ण की मृत्यु हो गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57