Advertisement

छत्तीसगढ़: पुलिस मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने की युवक की हत्या, देर रात घर से अगवा कर ले गए थे, सुबह मिला शव

धमतरी- छत्तीसगढ़ में नक्सली इतने बेखौफ हो गए हैं, कि वे अब अपना दायरा धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं। अभी तक बस्तर में ही सक्रिय माओवादी इस साल की शुरुआत से ही राजधानी रायपुर से महज 65 किलोमीटर दूर धमतरी में आतंक मचा रहे हैं। बुधवार को यहां फिर नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। नक्सली बुधवार देर रात युवक को उसके घर से अगवा कर ले गए थे। अगले दिन गुरुवार सुबह उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों ने उसकी हत्या की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस को मौके पर रवाना किया गया है। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम आमझर में बुधवार रात करीब 9 बजे 10 से 12 से वर्दीधारी नक्सली पहुंचे थे। वह युवक सीताराम नेताम को उसके घर से अगवा कर अपने साथ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गला रेत कर उसे मारा गया है। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर ही फेंक कर नक्सली भाग गए। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। SP बीपी राजभानू ने बताया कि फोर्स भेजी गई है।

5 माह में जिले में 3 ग्रामीणों की नक्सलियों ने की हत्या
धमतरी जिले में 5 माह के दौरान नक्सली पुलिस मुखबिरी के शक में 3 ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं। हर बार की तरह नक्सलियों का हत्या करने का तरीका एक ही है। घर से देर रात अगवा कर ले जाते हैं और फिर मारने के बाद गांव में शव फेंक देते हैं। फरवरी से अब तक दो मामले खल्लारी और एक नगरी क्षेत्र में सामने आ चुका है।

  • 10 मार्च : खल्लारी के ग्राम गादुलबहरा निवासी प्रह्लाद मरकाम अपने पिता की मौत की सूचना मिलने पर पहुंचा था। रात करीब 12 बजे नक्सली उसे अगवा कर साथ ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।
  • 16 फरवरी : नगरी क्षेत्र के घोरागांव में तड़के 4 बजे नक्सली स्थानीय निवासी अमरदीप मरकाम को अगवा कर ले गए। इसके बाद अमरदीप का शव गांव में पड़ा मिला। इसी दिन नारायणपुर में भी नक्सलियों ने एक उपसरपंच को बाजार में गोली मार दी थी।

बस्तर से  मोहन चौरसिया की रिपोर्ट….

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57