Advertisement

मैनपुर के जिडार में वृक्षारोपण महाअभियान, कलेक्टर बीएस उइके बोले– पौधों का संरक्षण भी है जिम्मेदारी

केवल पौधा लगाना ही नहीं, पेड़ बनने तक संरक्षण भी जरूरी — कलेक्टर बी.एस. उइके

गरियाबंद, 12 जुलाई 2025। विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत जिडार में आज ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्सवमय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, एसडीएम तुलसीदास मरकाम, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, सरपंच मुकेश कपिल समेत कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं, मितानिन बहनों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक पौधरोपण किया। सभी ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर उइके ने कहा,

“हमारा कर्तव्य केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है।”

उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का भी उदाहरण है। कलेक्टर ने फलदार वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु, हरियाली और जीवन प्रदान करेंगे।

जिला पंचायत सीईओ मरकाम ने बताया कि 30 एकड़ भूमि में पौधरोपण किया गया है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूहों ने ली है। यह प्रयास पूरे जिले के लिए एक प्रेरणा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि क्षेत्र के लोग जल, जंगल और जमीन को लेकर सदैव सजग रहे हैं, इसलिए आज भी मैनपुर क्षेत्र हराभरा है। संजय नेताम ने कहा कि गरियाबंद जिले का सबसे अधिक वन क्षेत्र मैनपुर में है, जिसकी सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम ने कहा,

“जंगल है तो जीवन है। जिस रफ्तार से वृक्ष कट रहे हैं, उसके दुष्परिणाम जैसे अनियमित वर्षा और असंतुलित पर्यावरण अब साफ नजर आने लगे हैं।”

कार्यक्रम में तहसीलदार रमेश मेहता, जनपद सीईओ श्वेता वर्मा, एडिशनल सीईओ नागवंशी, पंचायत निरीक्षक राजकुमार ध्रुवा, वन परिक्षेत्र अधिकारी केजुराम कोर्चे, यशवंत बघेल, सरपंच उपासीन बाई, बनसिंह सोरी, गज्जु नेगी, लिबास पटेल, उपसरपंच अमरूराम नेताम, रोहन मरकाम, शंभु जगत, कुमारी बाई, दुलारी सिन्हा, सचिव योगेन्द्र यादव, विजय रात्रे, रेवती मनहरे, ओमबाई नागेश, रीति नागेश, तारामती नेगी, सरोज मरकाम, जलेश्वरी नेताम, मोनिका मरकाम, डिप्टी रेंजर नरेश नाग, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी धनेश सिन्हा, दानेश्वर चंद्राकर, रोहिणी ध्रुव, अघन सोरी, साहेबलाल बंजारे, गौरीशंकर प्रधान, कृषि अधिकारी अभिनव सूर्यवंशी, पीएचई अधिकारी गोपाल ध्रुव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन यशवंत बघेल ने किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57