छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक करने हजारों शिव भक्तों का का जनसैलाब उमड़ पड़ा

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक करने हजारों शिव भक्तों का का जनसैलाब उमड़ पड़ा

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/
जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और इसके इनके अनुषांगिक संगठनों की आह्वान पर विश्रामपुर कांवरिया संघ के बैनर तले आज सोमवार के तीसरे सोमवार को प्रातः 6 बजे से कावड़ यात्रा का आयोजन किया था!
जिसमे हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने ग्राम पचीरा के रिहंद नदी से जल उठा कर केनापारा प्राचीन समलेश्वरी महामाया मंदिर स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर में जलाभिषेक किया
इस संबंध में जानकारी के अनुसार प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अनुषांगिक संगठनों के द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था ।
आज सोमवार को प्रातः 6 बजे रेडुका ‘रेड’ नदी ग्राम पचिरा से जल उठा कर मां महामाया समलेश्वरी मंदिर प्रांगण स्थित शिव मंदिर रामेश्वरम शिवलिंग पर जलाभिषेक करने रेणुका नदी से बोल बम हर हर महादेव की अनुगूंज के बीच केनापारा शिव भक्त पहुंचे जहां भगवान शिव का जलाभिषेक सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस पवित्र कांवड़ यात्रा में हर उम्र की शिव उपासक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । आयोजन कर्ता सुजीत सिंह, प्रियांशु सोनी, प्रह्लाद निषाद, श्रीकांत ठाकुर ,करण रावत, अजीत सिंह ,दीपक गुप्ता ,आकाश सोनी आदि शिव भक्त आयोजन को सफल बनाने में लगे थे।
केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर के साथ ही क्षेत्र के तमाम शिवालयों में शिव भक्तों का दिन भर ताता लगा रहा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!