
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending
माघ मेला का शुभारंभ: पौष पूर्णिमा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ और पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं, संतों, अखाड़ों और कल्पवासियों का प्रयागराज में स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ एवं पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशभर से आए श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी करते हुए कहा कि पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए तीर्थराज प्रयाग पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों और कल्पवासियों का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

उन्होंने माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की प्रार्थना भी की। उल्लेखनीय है कि माघ मेला भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम स्नान हेतु प्रयागराज पहुंचते हैं।












