Advertisement

रबी सीजन के लिए किसानों को 95 हजार टन रासायनिक उर्वरक वितरित

रायपुर : रबी सीजन के लिए किसानों को 95 हजार टन रासायनिक उर्वरक वितरित

4 लाख 32 हजार 391 टन उर्वरक भण्डारित

रबी सीजन के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण जारी है। अब तक किसानों को सहकारी समितियों एवं निजी संस्थानों 95 हजार टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका हैं, जिसमें 47,323 टन यूरिया, 23,046 टन डीएपी, 10,680 टन एनपीके, 4020 टन पोटाश तथा 10,264 टन सुपर फास्फेट शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

चालू रबी सीजन के लिए राज्य में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से किसानों को 4 लाख 4 हजार टन रासायनिक खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरूद्ध अब तक 4 लाख 32 हजार 391 टन खाद का भण्डारण करा लिया गया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड के डबल लाक और समितियों में एक लाख 49 हजार 360 टन तथा निजी क्षेत्र के विक्रेताओं के यहां 2 लाख 83 हजार 31 टन खाद का भण्डारण किया गया है। फिलहाल मार्कफेड के डबल लाक और सहकारी समितियों में एक लाख 21 हजार 394 तथा निजी विक्रेताओं के यहां 2 लाख 15 हजार 828 टन इस प्रकार कुल 3 लाख 37 हजार 60 टन उर्वरक किसानों के वितरण के लिए उपलब्ध है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05