Advertisement

दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की होगी निर्बाध आपूर्ति

रायगढ़ : दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की होगी निर्बाध आपूर्ति

कलेक्टर एवं एसएसपी की जिलेवासियों से अपील

सड़क मार्ग से आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में समस्या आने पर पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93299 एवं डायल 112 पर कर सकते है सम्पर्क
जमाखोरी करते पाये जाने पर संबंधित पर होगी कठोर कार्यवाही

व्यवसायिक वाहन चालकों के देशव्यापी हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्य के सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आवश्यक वस्तुओं के निर्बाध आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चालकों के द्वारा किए जा रहे हड़ताल के बावजूद दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुएं जैसे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस सिलेण्डर, दवाई, सब्जी, फल, दूध की निर्बाध आपूर्ति होती रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में समस्या आने पर पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 एवं डायल 112 पर सम्पर्क कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने एवं व्यापारियों के वस्तुओं के जमाखोरी करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57