ब्रेकिंग न्यूज़

गारू :- प्रखण्ड में आदिम जन जातियों के लिए आवंटित हजारों लीटर केरोसिन तेल का घोटाला प्रकाश में आया है।

Latehar

गारू में PTG का केरोसिन तेल घोटाला

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

झारखंड ब्यूरो अजय सिन्हा के साथ मंडल ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट गारू लातेहार

गारू :- प्रखण्ड में आदिम जन जातियों के लिए आवंटित हजारों लीटर केरोसिन तेल का घोटाला प्रकाश में आया है।घोटाले की उजागर तो तब हुई जब ग्रामीणों के बीच तीन माह पहले केरोसिन तेल का वितरण किया गया।ग्रामीणों ने तो केरोसिन के बारे में तो भूल गए थे की उन्हें भी केरोसिन तेल मिलता है।जब इसकी जानकारी ग्रामीणों ने इधर उधर लिया तो पता चला की हर माह केरोसिन तेल का आवंटन हुआ लेकिन कार्डधारी के पास तेल नही मिल पाया।

मुनेश्वर ब्रिजिया,टुप्लु ब्रिजिया,शालीन ब्रिजिया, लालदेव ब्रिजिया,जुमन ब्रिजिया ,सोनमल ब्रिजिया ,रोयन ब्रिजिया झबरी देवी,मैरून तेलरा आदि ग्रामीनों ने (जो विभिन्न गावों के है )बताया कि हमलोगों को जब से PTG डाकिया योजना शुरू हुआ है तब से हमलोगों को सिर्फ तीन माह का ही केरोसिन मिला है।उस से पहले केरोसिन तेल नही मिल रहा था।बताते चलें कि आदिम जन जातियों के लिए सरकार ने ढेर सारी योजनाएं चलाई है लेकिन इनकी हक छिनने के लिए बहुत से लोग लगे हुए हैं जिसके चलते आज भी आदिम जन जाति के परिवार जस के तस रह गए हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

*क्या कहते हैं अधिकारी*

इस संबंध में प्रखण्ड खाध आपूर्ति पदाधिकारी अनुज कुमार शरण से पूछने पर उन्होंने बताया कि आदिम जन जातीयों के लिए वर्ष 2021 के फरवरी माह से केरोसिन तेल का आवंटन PTG को मिला है।उस समय से नियमित रूप से कार्डधारियों को केरोसिन तेल का बितरण किया जा रहा है।लेकिन उस से पहले नजदीकी गांव के सम्बंधित डीलर को केरोसिन तेल का आवंटन दिया जाता था।अगर फरवरी माह से पहले केरोसिन तेल का वितरण नही किया गया होगा तो जांच किया जायेगा।

*जुलाई माह का अतिरिक्त राशन भी वितरण नही किया गया*

ग्रामीणों ने और ये भी बताया कि जुलाई माह का अतिरिक्त राशन अब तक नही मिल पाया है जिसके चलते अभी बरसात के मौसम में काफी समस्या हो रही है।

इस संबंध में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई माह का और अगस्त माह का राशन एक साथ ही वितरण कर दिया जायेगा ।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!