Advertisement

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि हैजिसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है…..

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 18 जून 2021 और दिन शुक्रवार है। आज मासिक दुर्गा अष्टमी और धूमावती जयंती है। मां धूमावती को माता पार्वती का उग्र स्वरुप माना जाता है। आज रात रवि योग बन रहा है, वहीं भद्रा सुबह तक है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि, धन और वैभव प्राप्त होता है। उनकी पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। शुक्रवार को मां दुर्गा और शीतला माता की पूजा करने और व्रत रखने की भी परंपरा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

यह भी पढ़ें

Ganga Dussehra 2021: कब है गंगा दशहरा 2021? जानें इसका धार्मिक महत्व
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 09:25 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: धूमावती जयंती, दुर्गाष्टमी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 20 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 21 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् हस्त नक्षत्र व्यतिपात योग 26 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् वरियान योग कन्या में चंद्रमा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह भी पढ़ें

Dhumavati Jayanti 2021: आज है धूमावती जयंती, जानें पूजा मंत्र, महत्व और कथा
सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज देर रात 01 बजकर 06 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक। रवि योग: आज रात 09 बजकर 38 मिनट से अगले दिन प्रात: 05 बजकर 23 मिनट तक।

यह भी पढ़ें

Dhumavati jayanti 2021: आज है धूमावती जयंती, जानें सही तिथि, पूजन विधि तथा महत्व
अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से शाम 04 बजकर 10 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी है। आज शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा, दुर्गा चालीसा का पाठ करना और मां दुर्गा एवं माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

राजनांदगांव से मानसिंग वर्मा….

 

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47