Advertisement

राजनांदगांव.मुढ़ीपार ब्लॉक के कांग्रेसियों ने देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमत का क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध किया.

राजनांदगांव.मुढ़ीपार ब्लॉक के कांग्रेसियों ने देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमत का क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध किया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार के द्वारा गुरूवार 17 जून को देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार से पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्रियों के बढ़ते कीमत पर अंकुश लगाने की मांग की. इस दौरान कांग्रेसियों ने तीन पहिया वाहन ऑटो में केन्द्र सरकार का बैनर-पोस्टर लगाकर लॉउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के ग्राम गर्रापार, बढ़ईटोला, पांडादाह व मुढ़ीपार सहित ब्लॉक के 20 से 30 गांवों का भ्रमण कर केन्द्र सरकार का विरोध किया और पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की बढ़ती कीमत को कम करने की मांग की. इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और मोदी सरकार के अच्छे दिन की बात को याद दिलाते हुये कहा कि क्या यही केन्द्र सरकार के अच्छे दिन हैं. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, उपाध्यक्ष सुशीलकांत पांडेय, महामंत्री रिंकू महोबिया, महिला अध्यक्ष आरती महोबिया, युकां अध्यक्ष उमेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा व मनबोध वर्मा सहित कांग्रेसी उपस्थित थे.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57