Advertisement

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक पहल करने को कहा

उमरपोटी निवासी ने प्रधानमंत्री चना फसल बीमा राशि दिलाने की मांग

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग/कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 130 आवेदन प्राप्त हुए।
चंदखुरी निवासी बलीराम देवांगन वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, किंतु अचानक लकवा से ग्रसित होने के कारण हाथ-पैर अपंग हो गया है, जिसके कारण मजदूरी कार्य करने में असमर्थ है। इस पर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वार्ड नं. 34 बजरंग नगर निवासी ने राशन कार्ड एवं पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौपा। उन्होंने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी नेत्रहीन है। माता-पिता मजदूरी करके हम दोनों का जीवन गुजारा करते हैं। नेत्रहीन होने के कारण शासन की योजना राशन कार्ड व पेंशन योजना का लाभ नही उठा पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वार्ड क्रमांक 44 कसारीडीह निवासी ने मीटर की खराबी की वजह से अधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। मीटर की खराबी के कारण ज्यादा रिडिंग दिखा रहा है। इसकी शिकायत उनके द्वारा बिजली ऑफिस में की गई। उमरपोटी निवासी ने प्रधानमंत्री चना फसल का बीमा राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि ग्राम बटरेल सोसायटी में चना फसल का बीमा कराया गया है। उमरपोटी के सभी कृषकों द्वारा बीमा कराया गया था। सभी को बीमा राशि बैंक के माध्यम से प्राप्त हो चुका है, किंतु उनका बीमा राशि अभी तक प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
संविदा स्टॉफ नर्सो ने मासिक वेतन प्राप्त नही होने एवं संविदा सेवा में वृद्धि के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग द्वारा शासकीय चंदुलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कचांदुर में संविदा हेतु नियुक्ति की गई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 01 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक सेवा अवधि में वृद्धि की स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्तमान में संविदा अवधि समाप्त होने के पश्चात किसी भी प्रकार का कोई आदेश और न ही दो माह नवम्बर और दिसम्बर का वेतन प्राप्त नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संविदा सेवा में वृद्धि के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57