Advertisement

पत्रकार के साथ हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है: टी.एस.सिंह देव

पत्रकार के साथ हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है: टी.एस.सिंह देव

अंबिकापुर। सोमवार को भाजपा के सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाइट लेने के दौरान कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार पर हमला कर दिया। पत्रकारों ने तुरन्त इसकी शिकायत की।
भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार को पीटा, देखें वायरल वीडियो


छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव ने पत्रकार के साथ हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पदग्रहण उपरांत, सरगुजा के प्रथम दौरे के दौरान एक पत्रकार के साथ उनकी उपस्थिति में हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है।

आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री दोषी पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अपेक्षा है कि सरेआम कानून व्यवस्था भंग करने वाले को उचित दंड मिले और पत्रकार साथी को न्याय मिले।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57