Advertisement

अतिरिक्त तहसीलदार ने अपने दौरे के दौरान पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल

अतिरिक्त तहसीलदार ने अपने दौरे के दौरान पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्ग 9 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आज समय सीमा बैठक में जन सामान्य की राजस्व सहित विभिन्न प्रकार की मांगों, समस्याओं को गंभीरता से लेकर निराकरण किए जाने के निर्देश मिलते ही तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने एसडीएम मुकेश रावटे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत करंजा भिलाई का दौरा किया। दौरे के समय ग्रामवासियों ने अपनी राजस्व दस्तावेज संबंधी समस्या बताए जाने पर आम जनता को सुनने और समाधान करने उसी स्थान में पेड़ के नीचे बैठ गए। कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाकर जन चौपाल लगाया और लोगों को मांगो समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जन चौपाल के दौरान जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी शैलेश भगत ने भी लोगांे की आम समस्या सुनकर उसका समाधान किया। जन चौपाल में उपस्थित लोगो से चर्चा की। खाता धारक मन्नू लाल पिता तुलसी साहू ने अपनी जमीन के फौती नामांतरण , चिमन लाल ने नक्शा काटने, प्रभा प्रसाद ने डुप्लीकेट किसान किताब दिलाने समक्ष में आवेदन किया। जिस पर फौरी कार्यवाही करते हुए मौके पर ही डुप्लीकेट किसान किताब देने, नक्शा काटने का आदेश दिया गया। फौती नामांतरण हेतु तुरंत समाधान किया गया। जन चौपाल में स्वामित्व योजना, भुइयां सॉफ्टवेयर में अभिलेख दुरुस्ती हेतु मोबाइल नंबर, आधार नंबर प्रविष्टि कराने, के लाभ की जानकारी दी गई। प्रधान मंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान बोनस वितरण से छूटे हितग्राहियों के खातों को अपडेट करने संबंधी आम लोगो से चर्चा, कर कृषि विभाग, सेवा सहकारी समिति एवं पटवारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने उपस्थित लोगांे को 06 जनवरी से चल रहे निर्वाचक नामावली को शुद्ध रखने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए मतदाता सूची को अद्यतन रखने नाम जोड़ने, काटने, संशोधन करने, स्थांतरित करने की कार्यवाही से अवगत कराया। लोगांे को जागरूक किया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जागेश्वरी, पटवारी श्रीमती ज्योति राजपूत, सरपंच अशोक साहू, पंचायत सचिव रमेश सिन्हा, कोटवार सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57