Advertisement

हिट एंड रन का नया कानून अभी लागू नहीं : किसी भी प्रकार के अफवाह में नहीं आने की अपील

छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन द्वारा स्टेरिंग छोड़ों अभियान स्थगित, संगठन में शामिल सभी ड्राईवरों को काम पर लौटने का आदेश जारी

कलेक्टर एवं एसपी ने बस, ट्रक वाहन चालक संघ और पेट्रोल, डीजल गैस संचालकों की बैठक ली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कवर्धा, 10 जनवरी 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के साथ बस, ट्रक वाहन चालक संघ और पेट्रोल, डीजल गैस संचालकों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर महोबे ने बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के अंदर राज्य अथवा अन्य राज्यों से आने वाले आवश्यक सेवाओं के परिवहन जैसे डीजल-पेट्रोल, गैस, मेडिकल एम्बूलेंस, खाद्य सामाग्री और आवश्यक समाग्रियों के परिवहनों ना रोका जाए। आवश्यक वस्तुओं के परिवहनों को जिले के अंदर अगर किसी व्यक्ति, संघ अथवा समूह के द्वारा रोकने का प्रयास किया जाएगा तो ऐसे व्यक्ति, संघ अथवा समूह पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन सहित पेट्रोल, डीजल गैस संचालक, छत्तीसगढ़ डायवर महासंगठन, बस कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में छत्तीसगढ़ डायवर महासंगठन, बस कर्मचारी कल्याण संघ को अवगत कराते हुए बताया कि हिट एंड रन मामले पर केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिट एंड रन मामलों के लिए लाए गए कानून को अभी लागू नहीं किया गया है। अभी पुराना कानून ही लागू है। कतिपय स्वार्थी तत्वों के द्वारा फेक लेटर्स के माध्यम से गलत जानकारी देकर ट्रांसपोर्ट संगठनों और वाहन चालकों को बहकाने की सूचना मिली है। वाहन चालकों को स्वार्थी तत्वों द्वारा गलत जानकारी देकर फैलाए जा रहे अफवाहों से डरने की आवश्यकता नहीं है।

कलेक्टर ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नए कानून को लागू करने से पहले अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी भी प्रकार के बहकावे में आने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।
बैठक में छत्तीसगढ़ डायवर महासंगठन, बस कर्मचारी कल्याण संघ ने कहा कि हमारे संघ द्वारा जिले के अंदर आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को नहीं रोका जा रहा है और न ही हम किसी अन्य वाहन संघ के द्वारा हड़ताल, चक्काजाम का समर्थन नहीं करते। बैठक में संघ के पदाधिकारी राजेश श्रीवास, केदार कुशवाहा सहित सभी सदस्यों ने लिखित और वीडियों जारी करते हुए कहा कि हमारा संघ के द्वारा सड़कों पर चलने वाले अन्य मॉल वाहक वाहन एवं अन्य चारपाहिया वाहनों के चालकों के किसी भी प्रकार का परेशान नहीं किया जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति, संघ और संगठन के द्वारा वाहनों को रोकने और उन्हे किसी भी प्रकार का परेशान किया जा रहा है,तो ऐसी व्यक्तियों, संघ और संगठन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करना चाहिए। ऐसे लोगों का हमारा संगठन समर्थन नहीं करता।
उन्होंनें बताया कि छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन द्वारा स्टेरिंग छोड़ों अभियान स्थगित किया है। जिसमें कबीरधाम जिले के सभी ड्राईवर को काम में वापस लौटने के लिए कहा गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेरिंग छोड़ों अभियान को निरस्त किया गया है और संगठन में शामिल सभी ड्राईवरों को काम पर लौटने का आदेश जारी किया गया है। 10 जनवरी के बाद कोई भी ड्राईवर किसी गाड़ी को रूकवाता है या अन्य माध्यम से दूसरे ड्राईवर को बाधा उत्पन्न करता है तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57