Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने 12 से 14 जनवरी तक लगाये जायेंगे शिविर

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने 12 से 14 जनवरी तक लगाये जायेंगे शिविर

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को शासन की महती योजनाओं से जोड़ने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से कमार जनजाति वर्ग के किसानों के बसाहटों के समीप किसान क्रेडिट कार्ड बनाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये 12 से 14 जनवरी तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी ने बताया कि शिविर में अधिकारी, कर्मचारियों के दल द्वारा पीवीटीजी कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड, नवीन आधार कार्ड, बैंक खाता खोलना, बैंक खाता में आधार लिंक शत्-प्रतिशत करना सुनिश्चित किया जायेगा। शिविर में मुख्य रूप से लीड बैंक, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, सहकारिता विभाग और लोक सेवा केन्द्र के अधिकारी, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक नगरी विकासखण्ड के ग्राम कल्लेमेटा में शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें ग्राम डोंगरडुला, राजपुर, कल्लेमेटा और बिलभदर के हितग्राही शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक फरसियां में शिविर आयोजित किया जायेगा, जहां ग्राम घोरागांव, भैंसामुड़ा, मटियाबाहरा और धौराभाठा के ग्रामीण पहुंचेंगे। इसी तरह 13 जनवरी को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ग्राम आमगांव में आयोजित शिविर में ग्राम भुरसीडोंगरी, जैतपुरी, आमगांव के कमार आदिवासी पहुंचेंगे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक उमरगांव में लगने वाले शिविर में नवागांव सा. तथा उमरगांव के ग्रामीण शामिल होंगे। आगामी 14 जनवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ग्राम कसपुर में शिविर लगाया जायेगा, जहां ग्राम कसपुर, बरबांधा और घुरावड़ के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक ग्राम फरसियां में शिविर लगेगा, जहां ग्राम जबर्रा, खरखा और फरसियां के ग्रामीण शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57