Advertisement

चलित वाहनों के जरिये कमार बस्तियों में किया जा रहा स्वास्थ्य जाचं एवं उपचार

प्रधानमंत्री जनमन योजना : चलित वाहनों के जरिये कमार बस्तियों में किया जा रहा स्वास्थ्य जाचं एवं उपचार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाट-बाजार की गाड़ियों का एम.एम.यू कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल ने बताया कि स्वास्थ्य अमला द्वारा जिले के 16 ऐसे स्वास्थ्य केन्द्र, जिनकी दूरी कमार जनजाति बसाहटो से 7 किलोमीटर की दूरी पर है, वहां चलित वाहनों के जरिये स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य परीक्षण उपकरण, उपचार व्यवस्था सहित इन बसाहटों में स्वास्थ्य सुविधायें निःशुल्क दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 69 कमार जनजातियों का बीपी, सिकलसेल, शुगर, एनिमिया, टीबी इत्यादि स्वास्थ्य जांच किया गया है। इनमें 19 पुरूष एवं 50 महिलायें हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57