Advertisement

जैविक खेती के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित

जैविक खेती के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित

सूरजपुर/भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन के आगमन से ग्राम में विकास को गति मिलेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ उन व्यक्तियों तक पहुंचाना है, जो अभी तक शासन की योजनाओं से वंचित है। ग्रामवासी अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट योजना का लाभ उठा सकें इसके लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं अंतर्गत स्टॉल लगाए जा रहे है । खाद्य विभाग के स्टॉल में दिव्यांगजनों के लिए राशन कार्ड विशेष तौर पर बनाये जा रहे है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा जल जीवन मिशन, महिला एवं विकास विभाग के स्टॉल लगाए गए हैं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन पहुंच रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन हुआ। चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गई और विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर धरती कहे पुकार के अंतर्गत सांस्कृति कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई तथा रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने एवं जैविक खाद का उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विभागीय स्टाल में विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया गया कि प्राकृतिक खेती देशी गाय के गोबर एवं गौमूत्र पर आधारित है। इससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है तथा सिंचाई का अंतराल बढ़ जाता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57