छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

रायपुर : समितियों में रबी फसलों के बीज का भण्डारण जारी : किसानों को अब तक 4779 क्विंटल बीज वितरित

रायपुर : समितियों में रबी फसलों के बीज का भण्डारण जारी : किसानों को अब तक 4779 क्विंटल बीज वितरित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायपुर, 12 नवम्बर 2021कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रवीन्द्र चौबे के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा रबी की विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीज का भण्डारण तेजी से कराया जा रहा हैं। सहकारी समितियों, कृषि विभाग, निजी बीज विक्रेताओं तथा उत्पादन कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 69 हजार 836 क्विंटल बीज का भण्डारण कराया जा चुका है। राज्य में रबी फसलों की बोनी शुरू हो गई है। किसानों को अब तक 4779 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

    छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021-22 के लिए बीज की कुल मांग 2 लाख 92 हजार 970 क्विंटल है। जिसके विरूद्ध अब तक एक लाख 82 हजार 652 क्विंटल बीज की उपलब्धता बीज निगम एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से सुनिश्चित की गई है। राज्य में अब तक 43,802 क्विंटल गेंहू बीज, 6.40 क्विंटल रागी, 23,843 क्विंटल चना, 498 क्विंटल मटर, 286 क्विंटल मसूर, 100 क्विंटल मूंग, 73 क्विंटल उड़द, 803 क्विंटल तिवड़ा, 317 क्विंटल सरसों, 45 क्विंटल मूंगफली, 27 क्विंटल कुसुम एवं 36 क्विंटल अलसी बीज का भण्डारण इस प्रकार कुल 69,836 क्विंटल बीज का भण्डारण कराया जा चुका है। किसानों ने अब तक 3033.60  क्विंटल गेंहू बीज, 1640 क्विंटल दलहनी फसलों के बीज तथा 105 क्विंटल तिलहनी फसलों के बीज का उठाव किया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!