Advertisement

15 जनवरी से मनाया जायेगा सड़क सुरक्षा माह

15 जनवरी से मनाया जायेगा सड़क सुरक्षा माह

सूरजपुर/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के परिवहन विभाग 15 जनवरी से 14 फरवरी तक जिलों में सड़क सुरक्षा मनायेगा। इसी के सफल संचालन के लिये जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक रखी गई थी। कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा माह को महत्पूर्ण बताते हुये इसकी शुरूआत जिला प्रशासन के प्रत्येक विभाग से करने की बात कहीं। जिसके अंतर्गत उन्होने प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्ष को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने व अपने अधीनस्थों से करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कार्यालय आने वाला प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी यातायात नियमों का पालन करते हुए ही कार्यालय पहुंचेगा। कार से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी सीट बेल्ट लगायेंगे, वहीं दो पहिया वाहन से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगें। जिला संयुक्त कार्यालय के अलावा ब्लॉक लेवल व अन्य कार्यालयों में भी यातायात नियमों का पालन सभी अधिकारी व कर्मचारी के द्वारा अनिवार्यतः किया जाये इसके लिये कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होने सड़क सुरक्षा माह के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगो के बीच यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार हों, इसके लिये उपस्थित संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिये निर्देशित किया। स्कूल एवं कॉलेज मे कैम्प लगवाकर लर्निग लाइसेंस बनवाने के लिये आर.टी.ओ. ऑफिसर को निर्देशित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों यातायात संकेत से परिचित हो इसके लिये स्कूल एवं कॉलेज में सेमिनार व क्विज कम्पटीशन आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों का निर्देशित किया।

जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट जहां दुर्घटना होने की संभावनाये सबसे ज्यादा होती है वहां के आस पास क्षेत्र के गांव मितानिन, स्व. सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं व एनजीओ के सक्रीय सदस्यों को उन्होने दुर्घटना के उपरान्त किये जाने वाले प्राथमिक उपचार के संबंध में ट्रेनिंग देने के लिये सीएमएचओं को निर्देशित किया।

बैठक में उन्होने सड़क सुरक्षा मितान का भी जिक्र किया। यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना स्थल की सूचना नजदीकी थाने को देता है या दुर्घटना में घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाने में करता है जिससे की उसके जीवन की सुरक्षा हो सकें तो उस व्यक्ति को सड़क सुरक्षा मितान के रूप में चिन्हित किया जायेगा और उन्हे पुरूस्कृत भी किया जायेगा।

बैठक में सड़क सुरक्षा माह के सफल क्रियान्यवन के लिये उक्त कथन के अलावा अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर एडिशनल एस.पी शोभराज अग्रवाल, आर.टी.ओं अमित प्रकाश कश्यप व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57