छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बलरामपुर-रामानुजगंज के हरगवां में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चौपाल, योजनाओं की ली जमीनी समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर जिले के हरगवां गांव में ग्रामीणों से योजनाओं पर फीडबैक लेने पहुंचे। महिलाओं ने सरई फूलों से किया स्वागत। PM आवास योजना का निरीक्षण भी किया।

हरगवां की चौपाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: महिलाओं ने सरई फूलों से किया स्वागत

बलरामपुर-रामानुजगंज, 21 मई 2025 | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हरगवां ग्राम के ढ़ोढ़रीखाला पारा पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सरई फूल और टीका से किया स्वागत

मुख्यमंत्री के आगमन पर हरगवां की ग्रामीण महिलाओं ने माथे पर टीका लगाकर और सरई फूल की माला पहनाकर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। इस आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री भावुक दिखे और ग्रामीणों का आभार जताया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्रामीणों से योजनाओं पर फीडबैक

मुख्यमंत्री साय ने चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं जैसे पीएम आवास, उज्ज्वला गैस, मनरेगा, राशन वितरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं की स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल हैं जब उनका लाभ वास्तव में लोगों तक पहुंचे

पीएम जनमन आवास योजना का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने पीएम जनमन आवास योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही लहंगू और जिरकू के घरों का अवलोकन किया और उनके अनुभव जाने। उन्होंने कहा कि इस योजना से जनजातीय समुदाय के आवासीय सुरक्षा और गरिमा को सशक्त किया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!