Advertisement

शासी परिषद की बैठक अब 24 जनवरी को,विभिन्न विषयों की होगी समीक्षा व चर्चा

शासी परिषद की बैठक अब 24 जनवरी को,विभिन्न विषयों की होगी समीक्षा व चर्चा

कोरिया/ जिला खनिज संस्थान न्यास विभाग, कोरिया ने जानकारी दी है कि 19 जनवरी 2024 को शासी परिषद की होने वाली बैठक अब 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वर्ष 2023-24 के आय-व्यय लेखा का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वित्तीय वर्षवार प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों तथा वर्ष 2023-24 में निरस्त कार्यों का अनुमोदन व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

कोरबा लोकसभा के सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक एवं शासी परिषद के सदस्य भईया लाल राजवाड़े को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साथ ही पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, खनिज विभाग, छ.ग. विद्युत वितरण कंपनी, जिला शिक्षा विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला रोजगार विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, समाज कल्याण, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण तथा बैकुण्ठपुर, सोनहत व खड़गवां जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
बता दें बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गदबदी के सरपंच श्रीमति सुशीला सिंह, ग्राम पंचायत सारा के सरपंच श्री मोहर सिंह, ग्राम पचांयत अमरपुर के ग्राम सभा सदस्य श्री धनेश्वरी सिंह गोड़, ग्राम पचांयत सरड़ी के ग्राम सभा सदस्य श्री नितेश कुमार, ग्राम पचांयत रटगा के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती परमेश्वरी इसी तरह सोनहत विकासखंड के ग्राम पचांयत कैलाशपुर के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती रूपवती चेरवा एवं भूपेन्द्र राजवाड़े, ग्राम पचांयत घुघरा के ग्राम सभा सदस्य श्रीमती चंदेनी सिंह, ग्राम पचांयत कुशहा के ग्राम सभा सदस्य राजू कुमार पण्डो, ग्राम पचांयत नौगई के श्रीमती कलावती त्रिपाठी, नगरीय निकाय सदस्य स्कूलपारा बैकुण्ठपुर के सदस्य भानू कुमार पाल तथा नगरीय निकाय सदस्य शिवपुर-चरचा के सदस्य अरूण कुमार जायसवाल जो कि शासी परिषद का सदस्य है, इन्हें जिला खनिज संस्थान न्यास विभाग ने उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57