Advertisement

चरचा कालरी में सर्व हिंदू समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,,

चरचा कालरी में सर्व हिंदू समाज के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा,,,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संवाददाता/ सौरभ साहू/कोरिया बैंकुंठपुर/ एसीईसीएल चरचा कालरी में सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित भव्य शोभायात्रा निकाली गई।। 20 जनवरी को चरचा कालरी के हेलीपैड ग्रांउड से राजीव गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर में सैकड़ों कि संख्या में श्रद्धालुओं कि भीड़ और जय, श्री राम के नारों सहित महिलाएं बच्चे, युवा, बुजुर्गो सभी रामभक्त डीजे कि धुन पर थिरकते नजर आए,,
जैसा कि आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है इस समय सभी के जुंबा पर राम का ही नाम है। राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है।। कल 22 जनवरी के दिन जहां अयोध्या में नव-निर्मित राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है जिसे लेकर पूरे देष के हर गांव-शहरों में उत्साह दिखेगा और हर मंदिर में दिप प्रज्वलित होंगे। जगह-जगह अभी से रैली और शोभायात्रा किया जा रहा है। अयोध्या से आये पूजित अक्षत, कलश को लेकर श्रद्धालुओं की एक टोली पूरे चरचा कालरी शोभा यात्रा के साथ भ्रमण करते हुये सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर निर्माण का न्यौता देते हुये चरचा कालरी हनुमान मंदिर पहुंचे। इसी दौरान कट्टर हिन्दू नेता, रोशन ओझा, ने इस संबंध में बताया कि राम मंदिर हमारे आस्था का प्रतीक है और राम मंदिर निर्माण हो यह पुरानी मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। पूरे देष के लिये गौरव की बात है साथ ही राम भक्तों के लिये भी, भारत देश के यषवस्वी प्रधानमंत्री भी देश के जनता से अपील करते हुये कहा है कि जो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे और जो आ पाने में असमर्थ वह अपने गांव-शहर के अपने आसपास के मंदिरों को साफ-सफाई कर दिप प्रज्वलित करें। साथ ही पूजित अक्षत वितरण के दौरान सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुये कहा कि 22 जनवरी के दिन कम से कम पांच दिये या इससे अधिक दिये जरूर जलायें। हनुमान मंदिर परिसर में जलेंगे 21 सौ दिये-रोशन ओझा आगे बताया कि 22 जनवरी के राम मंदिर के उद्घाटन के दिन चरचा कालरी में हनुमान मंदिर, सुभाषनगर शिव मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में 21 सौ दिये जलायेंगे जिससे पूरा मंदिर चरचा कालरी जगमगायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57