Advertisement

21 जून 2021 को जनता कांग्रेस छतीसगढ़- जे मनाएगी पाँचवे स्थापना दिवस

21 जून 2021 को जनता कांग्रेस छतीसगढ़- जे मनाएगी पाँचवे स्थापना दिवस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

डोंगरगढ़ – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे विष्णु लोधी ने 5वा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की पार्टी स्थापना दिवस का दिन हमारे लिए अत्यंत हर्ष एवं उत्सव का दिन है 21 जून के दिन ही हमारी पार्टी की स्थापना स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी के द्वारा की गई थी। आज हमारी पार्टी का निर्माण हुए 5 वर्ष हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 5 विधायक के जित के साथ ही हमारे पार्टी को छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय दल का मान्यता भी प्राप्त हुआ । बहुत मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाते हुए 5 वी स्थापना दिवस मनाने जा रहे हैं। विष्णु लोधी ने कहा कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए आप सभी इस पांचवी स्थापना दिवस पर सादर आमंत्रित हैं । प्रदेश, जिला, शहर,ब्लाक एवं ग्रामीण के सभी पदाधिकारीगण वरिष्ठ, युवा, महिला एवं समस्त कार्यकर्ताओं आप सभी सादर आमंत्रित हैं। स्थान राजनांदगांव खैरागढ़ रोड होटल टनाला, समय 11:00 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार श्री जरनैल सिंह भाटिया जी, होंगे। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । विष्णु लोधी ने कहा स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों आप सभी ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा अतः आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट……

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57