Advertisement

नारायणपुर जिले में विकासकार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम

रायपुर 19 जून 2021नारायणपुर जिले में विकासकार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज गोधन न्याय योजना की हितग्राही श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का विक्रय कर एक लाख की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। जिसके लिए वे उनका तहे दिल से आभार प्रकट करती है। श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से अब वे अपने मवेशियों के आहार की भी उचित व्यवस्था कर पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शोभना नायर से पूछा की वे इस राशि का कैसे उपयोग कर रही है। श्रीमती नायर ने जवाब दिया कि वे इस राशि का उपयोग कुछ अच्छा करने में करेंगी। श्रीमती नायर ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायर को गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57