Advertisement

विश्व सिकल सेल दिवस पर जिला प्रशासन का अभिनव पहल, वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से हुआ आयोजन सिकल सेल रोग अपंगता नहीं – डाॅ. राहुल भार्गव


स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को बेहतर आयोजन के लिए दी बधाई

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/19 जून 2021/विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के अभिनव पहल से जिलवासियों को सिकल सेल बीमारी के संबंध में जानकारी देने एवं जागरूक करने वर्चुअल वेबिनार कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े, सीएमएचओ डाॅ. आर. एस. सिंह, डाॅक्टर्स, विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित लगभग 1000 लोग जुड़े।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के अथक प्रयास से जिलेवासियों को सिकल सेल बीमारी से निजात दिलाने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिकल सेल, एनीमिया बीमारी के प्रति जनजागरूकता की जानकारी देने देश के ख्याती प्राप्त डाॅ. राहुल भार्गव जो हेमेटोलाजी, हेमेटोन्कोलोजी एवं बोन मैरो ट्रांस्प्लांट, गुड़गांव, दिल्ली से वर्चुअल वेबिनार के माध्यम से जुड़कर सिकल सेल रोग के दवा एवं उचित उपचार के संबंध में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सिकल सेल रोग से अपंगता नहीं है जिस व्यक्ति में सिकल सेल रोग है वे भी सामान्य व्यक्तियों की तरह निश्चित अवधि तक जीवन जी सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में लाल रक्त कोशिकाओं का आकार सिकल (हसिया) की आकार का हो जाता है एवं शरीर का खून जल्दी टूटता है जिससे खून की कमी हो जाती है। डाॅ. राहुल भार्गव ने इसे अनुवांशिक बीमारी बताया जो मां-बाप से बच्चों में आता है। उन्होंने सिकल सेल के लक्षण की भी जानकारी दी जिसमें बार-बार बुखार, ख्ूान की कमी, हाथ, पैर, पेट में तेज दर्द, पीलिया, हाथ पैर में सूजन, तिल्ली का बढ़ना, अचानक तेज दर्द होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ समुदायों में सिकल सेल ज्यादा मात्रा में देखने को मिलता है जैसे गोंड़, तेली, देवांगन, महार समाज में ज्यादा देखने को मिलता है। डाॅ. राहुल भार्गव ने सिकल सेल के रोगी व्यक्ति को डाॅक्टरों को दिखाने सलाह दी तथा किसी एक व्यक्ति को सिकल सेल हो तो शादी के पूर्व डाॅक्टर से परामर्श करना चाहिए। ताकि होने वाले बीमारी से बच्चे को बचाया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वर्चुअल वेबिनार में जुड़कर बताया कि सिकल सेल रोग के बारे में शुरुआती दौर मे नहीं जानता था लेकिन जब मैं सर्वजनिक जीवन के संबंध में जानने लगा तो स्थिति से अवगत हुआ जो अपने गांव के महिलाओं से जानकारी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा सिकल सेल की जांच करने सुविधा उपलब्ध है। समय पर जांच कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए में दवाईयों की व्यवस्था की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव इसके संबंध में जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। उन्होंने विश्व सिकल सेल के अवसर पर जिलेवासियों को सिकल सेल रोग के हेतु जानकारी देने बेहतरीन वर्चुअल वेबिनार आयोजन के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को बधाई दी।
स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विश्व सिकल दिवस के अवसर पर कहा कि यह अनुवांशिक है, यह छुआछूत नहीं है, जिन मां-बाप में यह रोग होता है यह बचपन से बच्चों में होता जिसे जांच करने एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इस रोग का जहां इलाज होता है वहां जांच कराने एवं दवाई नियमित सेवन करने कहा। संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने डाॅ. राहुल भार्गव को अपने परिवार के अपनी नातिन जो सिकल सेल रोगी होने की जानकारी दी जिस पर डाॅ. भार्गव ने पारसनाथ राजवाड़े को आवश्यक दवा एवं उपचार की जानकारी दी।

कलेक्टर ने देश एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर के ख्याती प्राप्त डाॅ. राहुल भार्गव से सूरजपुर जिलेवासियों को सिकल सेल रोग का बेहतर ईलाज हो इसके जांच के लिए मशीन स्थापित करने की सलाह ली तथा सूरजपुर आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होने वेबिनार से जुड़े सभी मंत्रियो, डाॅ. राहुल भार्गव, डाॅक्टर्स एवं अधिकारियो-कर्मचारियो का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05