मैनपाट में छात्राओं को बांटा गया सायकल, स्कूल आने-जाने में होगी सुविधा

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// मैनपाट विकासखण्ड के हायर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुर व हायर सेकेंण्डरी स्कूल कमलेश्वरपुर में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल का वितरण किया गया । नर्मदापुर हायर सेकेंण्डरी स्कूल के 31 तथा कमलेश्वरपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्राओं को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा सायकल वितरित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना से सुदूर क्षेत्र से स्कूल आने वाले बालिकाओं को लाभ मिलेगा। जो बच्चियां साधन के अभाव में समय पर स्कूल नही पहुँच पाती थी उन्हें अब स्कूल आने में कोई दिक्कत नही होगा। प्रदेश की सरकार छात्रों की हर समस्या को दूर करने में लगी है। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा बच्चों को पढ़ लिख कर परिवार, समाज व राज्य का नाम आगे बढाने हेतु प्रेरित किया। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा गरीब परिवार की बेटियों के द्वारा स्कूल आने-जाने की सुविधा नहीं होने के कारणा बीच में पढ़ाई छोड़ने को रोकने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना प्रारंभ किया हैै। योजनो के तहत शासकीय एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 वीं की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे की छात्राओं को शाला तक आवागमन की सुविधा प्रदान करने के लिए निःशुल्क सायकल वितरण कर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस डी पांडेय, हायर सेकेंडरी नर्मदापुर के प्राचार्य प्रदीप गुप्ता, बलराम यादव, अटल बिहारी यादव सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d