Advertisement

कुम्मदा खदान 7 -8 में पानी घुसने की खबर से कालरी कर्मचारियों में हड़कंप

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के कूम्मदा सहक्षेत्र के 7 – 8 खदान में पानी घुसने की खबर से कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। जब रेस्क्यू टीम खदान पहुंची तो कर्मचारियों को पता चला कि रेस्क्यू की टीम के कर्मचारी नकली पूर्वाभ्यास “मौक ड्रिल ” कर रहे है तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर कूम्मदा सहक्षेत्र के खदान नंबर 7 /8 में 2014 की तरह नाला का पानी घुसने की खबर आग की तरफ फैली जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई जिसकी खबर रेस्क्यू टीम को दी गई। रेस्क्यू टीम प्रभारी एस एस पी सिंह अपने दल के ड्रिल मैन पीएम सिंह, विकास गुप्ता ,सकलदेव साय आदि के साथ मौके पर पहुंचे ।कार्यकारी का सहक्षेत्र प्रबंधक बीके गुप्ता मौके पर पहुंचे तो पता चला तो कर्मचारियों को बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं है। केवल खान बचाओ केंद्र की रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा मौकड्रिल नकली पूर्वअभ्यास किया जा रहा है। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि 2014 में बलरामपुर लाल लांगवाल खदान में इसी बरसात के समय में नाला का पानी खदान का छत तोड़कर घुस गया । जिसे बहुत मुश्किल से रोका गया था इस प्रकार उस वक्त खदान में एक भयंकर बड़ा हादसा होते-होते बचा गया था।इस हादसे को अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘काला पत्थर’ का स्मरण कर सिहर जाते थे। इस संबंध में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक विद्यानंद झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। इसकी जानकारी केवल सहक्षेत्र प्रबंधक, खानप्रबंधक की केवल रहती है। रेस्क्यू टीम की जानकारी नहीं दी जाती है।इस अभ्यास से खान बचाव केंद्र के कर्मचारियों का तैयारियों का जायजा लिया जाता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57