छत्तीसगढ़राज्य

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही,03 आरोपी गिरफ्तार……..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही,03 आरोपी गिरफ्तार।
मवेशियो के साथ क्रूरता कर बुचड़खाना ले जाने की शिकायत पर थाना दरिमा की कार्यवाही।
आरोपियों से 40 नग मवेशी मौक़े से किया गया बरामद।

प्रार्थी डब्लू प्रसाद यादव साकिन नवानगर दरिमा द्वारा थाना दरिमा आकर शिकायत दर्ज कराया कि घटना को कुछ अनजान व्यक्ति गाँव के कुम्हरता जंगल की ओर से मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए पैदल हाकते हुए झारखण्ड बुचड़खाना की ओर ले जा रहे हैं।

सुचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.)के निर्देशन मे मामले मे संलिप्त आरोपियों पर विधिवत कार्यवाही करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिये अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा एवं पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम पुरन सिंह सिदार साकिन सीतापुर, सुखलाल राम मझवार साकिन दरिमा एवं छन्दन सारथी साकिन दरिमा का होना बताये जो मवेशीयो के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मविशियों का क्रय विक्रय करते हुए पैदल हाकते हुए झारखण्ड बुचड़खाना ले जाना बताया गया।

राज्य मे लागू कृषक पशु परिरक्षण अधियम का उल्लंघन होना पाए जाने पर एवं मवेशीयो के साथ क्रूरता किये जाने पर तत्काल सदर धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम कि धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, प्रधान आर अजय पाण्डेय, प्रधान आर. मुन्ना, आर.सोहन,शिवमंगल एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!